उत्तराखंडउधमसिंह नगर

रुद्रपुर: फीस न भरने पर छात्र को स्कूल में नहीं मिला प्रवेश, घंटों गेट पर खड़ा होकर करता रहा इंतजार

रुद्रपुर के एक निजी स्कूल का मामला सामने आया है, जहां फीस जमा न होने के कारण कक्षा 7 के एक छात्र को स्कूल में प्रवेश से रोक दिया गया। घटना सोमवार की बताई जा रही है, जिसमें छात्र सुबह करीब 8 बजे से स्कूल गेट के बाहर खड़ा होकर घंटों तक क्लास में जाने का इंतजार करता रहा।

बताया जा रहा है कि यह मामला आवास विकास क्षेत्र में स्थित एक प्राइवेट स्कूल का है। छात्र के परिजनों के अनुसार, उन्होंने कुछ दिन पहले ही बच्चे के लिए करीब 5,000 रुपये की किताबें खरीदी थीं और स्कूल प्रबंधन से फीस जल्द जमा करने का आश्वासन भी दिया था, इसके बावजूद बच्चे को स्कूल के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

वहीं, स्कूल प्रबंधन का कहना है कि छात्र पिछले 7-8 वर्षों से स्कूल में पढ़ रहा है, लेकिन परिजन समय पर फीस जमा नहीं करते हैं। उनका यह भी कहना है कि बच्चे की पिछली कक्षा की फीस भी अभी तक जमा नहीं हुई है और परिजन बार-बार समय मांग रहे हैं।

error: Content is protected !!