उत्तराखंड

उत्तराखंड में सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित

रिपोर्ट : बादल गंगवार

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 17 अक्टूबर को जारी अधिसूचना के अनुसार, इस दिन प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों के साथ बैंक, कोषागार और उप कोषागार भी बंद रहेंगे।

शासन ने इससे पहले 24 दिसंबर 2025 को जारी सार्वजनिक अवकाश संबंधी अधिसूचना में संशोधन करते हुए महानवमी के अवकाश को शामिल किया है। यह आदेश निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत जारी किया गया है।

अधिसूचना पर सचिव राजेंद्र कुमार के हस्ताक्षर हैं। शासन ने संबंधित अधिकारियों को आदेश की जानकारी देने और इसका प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

error: Content is protected !!