उत्तराखंडउधमसिंह नगरपंजाब

हर्ष फायरिंग में युवक को मौत, रुद्रपुर पार्षद की तलाश में पंजाब पुलिस की दबिश

रुद्रपुर। शहर के वार्ड नंबर 14 के पार्षद जोनी भाटिया पंजाब पुलिस की रडार पर आ गए हैं। सोमवार को पंजाब पुलिस की टीम ने उनकी गिरफ्तारी के लिए रुद्रपुर में दबिश दी, लेकिन घर पर ताला लटका मिला और वह मौके पर नहीं मिले।

सोमवार को पंजाब पुलिस की टीम रुद्रपुर कोतवाली पहुंची और स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि पंजाब में एक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई थी। इसी मामले में नगर निगम रुद्रपुर के पार्षद जोनी भाटिया का नाम सामने आया है।

कोतवाली में सूचना दर्ज कराने के बाद पंजाब पुलिस की टीम पार्षद के आवास पर पहुंची, जहां घर बंद मिला। दबिश के बाद टीम लौट गई। पुलिस संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

error: Content is protected !!