उधमसिंह नगर

रुद्रपुर: ई-रिक्शा चार्ज करते समय करंट लगने से किशोर की मौत, चाचा पर पुलिस को गुमराह करने का आरोप

रुद्रपुर के प्रीत विहार में ई-रिक्शा चार्जिंग पर लगाने के दौरान करंट लगने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। वहीं, किशोर को करंट लगाकर मारने की सूचना देने वाले उसके चाचा पर पुलिस को गुमराह करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, उसने भाई से रंजिश के चलते गलत सूचना दी थी।

पुलिस के मुताबिक, फाजलपुर महरौला, प्रीत विहार निवासी युवक शनिवार रात अपने पिता का ई-रिक्शा चार्जिंग पर लगाने गया था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आकर वाहन से चिपक गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। इसके बाद अन्य अस्पतालों में भी दिखाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार रात सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मकान मालिक और पड़ोसियों ने भी करंट लगने से मौत होने की बात कही। पुलिस ने सूचना देने वाले चाचा अजय का मेडिकल कराया।

error: Content is protected !!