उत्तराखंडउधमसिंह नगर

रुद्रपुर : प्रतिष्ठित स्टील कारोबारी के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी, दस्तावेज और लैपटॉप जब्त

रुद्रपुर शहर की पॉश कॉलोनी मेट्रोपोलिस में उस समय खलबली मच गई जब दिल्ली नंबर की चार से पांच गाड़ियां एक निजी जिम के बाहर आकर रुकीं। इन गाड़ियों से उतरे आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम ने एक प्रतिष्ठित स्टील कारोबारी को हिरासत में ले लिया। टीम कारोबारी को सीधे उसके आवास पर ले गई जहां घंटों तक दस्तावेज और लैपटॉप की तलाशी लेने के बाद पूछताछ की गई।

स्टील कारोबारी के आवास पर कार्रवाई के बाद, आयकर विभाग की टीम ने सुबह 11 बजे सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित ग्रीन पैनल प्लाईवुड उत्पादक कंपनी का रुख किया। टीम ने कंपनी के प्रबंधन कार्यालय और लेखा-जोखा विभाग को बंद करवा दिया। फिलहाल आयकर विभाग की टीम जब्त किए गए दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों की गहन जांच कर रही है। आगे की जांच में कई अन्य मामलों के भी उजागर होने की आशंका जताई जा रही है जिससे शहर के कारोबारी जगत में और भी हलचल देखने को मिल सकती है।

दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम की इस कार्रवाई ने शहर के कारोबारियों और उद्यमियों के बीच खलबली मचा कर रख दी है। इस कार्रवाई को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और आयकर चोरी की शिकायतों के जवाब के रूप में देखा जा रहा है। ऐसी चर्चा है कि आयकर विभाग को इन आरोपों के संबंध में पुख्ता शिकायतें मिली थीं जिसके आधार पर यह त्वरित कदम उठाया गया।

error: Content is protected !!