उत्तराखंडउधमसिंह नगर

उधमसिंह नगर में भाजपा के विभिन्न मोर्चों की जिला कार्यकारिणी घोषित

भारतीय जनता पार्टी, जिला उधम सिंह नगर में संगठनात्मक विस्तार के तहत विभिन्न मोर्चों की जिला कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की घोषणा की गई। यह घोषणा जिला अध्यक्ष कमल कुमार जिंदल की सहमति तथा प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों से परामर्श के उपरांत की गई।

घोषित मोर्चों में अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं महिला मोर्चा शामिल हैं। नवगठित जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला मंत्री, जिला कोषाध्यक्ष, जिला कार्यालय मंत्री, जिला मीडिया संयोजक, सह-संयोजक, सोशल मीडिया संयोजक एवं आईटी संयोजक सहित विभिन्न पदों पर सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए हैं।

पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की रीति-नीति एवं सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए जिले में संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कमल कुमार जिंदल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन हित में कार्य करेंगे तथा आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों को सफल बनाएंगे।

पार्टी द्वारा कहा गया कि संगठन विस्तार और सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ गठित यह नई टीम जिले में भाजपा को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

error: Content is protected !!