उधमसिंह नगर

रुद्रपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में कारोबारी को कनपटी में लगी गोली, नाजुक हालत में एम्स रेफर

रुद्रपुर। सिविल लाइन में स्थित दुकान में कारोबारी को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। कारोबारी दुकान के अंदर खून से लथपथ मिला। गंभीर हालत में उसे एम्स रेफर किया गया है। पुलिस को घटनास्थल ने एक अवैध पिस्टल बरामद हुई है।

आदर्श कॉलोनी निवासी ध्रुव चावला सिविल लाइन में शू विला नाम से जूतों की दुकान हरजिंदर के साथ पार्टनरशिप में चलाता है। बताया जा रहा है कि करीब रात 9:30 बजे ध्रुव ने फोन पर मां से बात की और जल्द घर आने की बात कही।

इसके बाद करीब 10:30 बजे तक वह घर नहीं पहुंचा तो मां ने हरजिंदर को दुकान पर भेजा। वहां ध्रुव बेसुध था और उसकी कनपटी पर गोली लगी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पिस्टल को कब्जे में ले लिया गया है। गोली लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद मिले हैं।

error: Content is protected !!