उधमसिंह नगर : चालीस किलो गौमांस सहित दो तस्कर गिरफ्तार
उधमसिंह नगर। गौवंश स्क्वायड टीम ने घर में छापा मार कर 40 किलोग्राम गौमांस बरामद किया हैं। टीम ने मौके से दो तस्करों को गिरृफ्तार किया है। जबकि एक तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। टीम प्रभारी ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है।
सितारगंज। गौवंश स्क्वायड टीम प्रभारी प्रवीण सिंह को सूचना मिली किच्छा रोड के नयागांव के एक घर में प्रतिबंधित मांस बेचा जा रहा है। इस पर टीम ने नयागांव स्थित साजिद के घर पर छापा मारा। यहां साजिद, शोएब, अयान प्रतिबंधित मांस को काटकर फुटकर में बेच रहे थे।
पुलिस को घर में अधमका देख आरोपी भागने का प्रयास करने लगे। तभी पुलिस टीम ने लपक कर दो तस्करों को दबोच लिया। जिनमें साजिद और अयान शामिल हैं। जबकि शोएब मौके से फरार हो गया। पूछताछ में साजिद ने बताया कि घर उसका है, जहां प्रतिबंधित मांस बेचा जा रहा है। उन्होंने मिलकर बेगुल डैम वाली सुनसान रोड में गाय को काटा हैं। स्क्वायड टीम प्रभारी प्रवीण सिंह की शिकायत पर पुलिस ने साजिद, शोएब और अयान के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
