रुद्रपुर : चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर। पुलिस ने रविवार को चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, 15 मई को बलविन्दर ने पुलिस को तहरीर दी थी कि किच्छा बाइपास स्थित सब्जी मंडी से उनकी बाइक चोरी हो गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि रविवार को थाना क्षेत्र में आरोपी गुरजन्त को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।
