उधमसिंह नगर

रुद्रपुर : प्लॉट बेचने के नाम पर 23 लाख की ठगी

रुद्रपुर। एक व्यक्ति पर किसी और की जमीन का सौदा कर 23,50,000 रुपये हड़पने का आरोप लगा है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया है।

हनीफ निवासी फाजलपुर महरौला ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। कहा कि उसने विवेक से चार प्लाटों का सौदा 18 अप्रैल 2019 को करते हुए छह लाख रुपये का चेक दिया था। दूसरे दिन जमीन का इकरारनामा कर दिया था।

विवेक ने शेष धनराशि मिलने पर चारों प्लाटों का रजिस्ट्री बैनामा करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद उसने तीन बार में 13,00,000 रुपये विवेक को दिए थे। विवेक ने उसके नाम पर जमीन का रजिस्टर्ड बैनामा करने का विश्वास देकर 7500 रुपये प्रति वर्गफीट का दर तय करते हुए बिक्री करने का इकरार किया था।

इसके एवज में 14 अगस्त 2020 को चेक से साढ़े चार लाख रुपये विवेक को दिए थे, लेकिन विवेक इन प्लाटों का प्रार्थी के नाम पर रजिस्ट्री बैनामा करने से इनकार कर रहा है। बाद में पता चला कि चारों प्लाट विवेक के नाम पर नहीं हैं। विवेक ने उसके साथ धोखाधड़ी कर रुपये हड़प लिए हैं।

आरोप है कि विवेक गुप्ता रुपये वापस मांगने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने विवेक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!