उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

रुद्रपुर। शहर के छतरपुर रिंग रोड के नीचे रेलवे ट्रैक के पास शनिवार को एक युवक का शव दो हिस्सों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक का सिर रेलवे ट्रैक के एक ओर, जबकि धड़ दूसरी ओर पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलने पर पंतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने युवक की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच की।

प्रारंभिक तौर पर युवक की ट्रेन से कटकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, युवक रेलवे ट्रैक तक किन परिस्थितियों में पहुंचा और उसकी मौत कब हुई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

पुलिस युवक की शिनाख्त कराने के साथ ही मौत के कारणों की जांच में जुटी है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल की जा रही है।

error: Content is protected !!