उधमसिंह नगर

ऊधमसिंह नगर : शराब की दुकान का शटर तोड़कर चोरी, नकदी समेत शराब ले गए चोर

ऊधमसिंह नगर के काशीपुर हाईवे स्थित दोराहा में चोरों ने अंग्रेजी शराब की दुकान का शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से करीब 90 हजार रुपये की नकदी और शराब की बोतलें लेकर फरार हो गए।

घटना का पता सुबह दुकान खोलने पर चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। दुकान संचालक की तहरीर पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

error: Content is protected !!