उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में रविवार को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, यूपीसीएल ने जारी की सूचना

करमवीर रिपोर्टर, 02 अगस्त, 2026

रुद्रपुर। उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने आरडीएसएस योजना के अंतर्गत लाइन और विद्युत अवसंरचना से जुड़े कार्यों के चलते रविवार, 2 अगस्त को रुद्रपुर के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की है।

विद्युत वितरण खंड-द्वितीय, रुद्रपुर के अनुसार 33/11 केवी उपकेंद्र चीनी मिल के अंतर्गत 11 केवी महतोष फीडर, 11 केवी इंडस्ट्रियल फीडर तथा 11 केवी टीपीएल फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक पूर्ण या आंशिक रूप से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने बताया कि यह शटडाउन आरडीएसएस योजना के तहत आवश्यक कार्यों के लिए लिया जा रहा है।

वहीं, विद्युत वितरण खंड रुद्रपुर प्रथम की ओर से जारी अलग सूचना के अनुसार 33/11 केवी उपकेंद्र भदईपुरा से पोषित 11 केवी बी०एच०ई० एल० फीडर की लाइन बदलने के कार्य के कारण मै० बी०एच०ई० एल०, आंचल आहार तथा किच्छा बाईपास रोड क्षेत्र में सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली आपूर्ति पूर्ण अथवा आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

यूपीसीएल ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित अवधि के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था कर लें। साथ ही, इन्वर्टर या जनरेटर का उपयोग करते समय उसे ग्रिड लाइन से अलग रखकर ही संचालित करें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

error: Content is protected !!