उधमसिंह नगर

दस साल से फ़रार अभियुक्त गिरफ्तार

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में जनपदभर में फरार अपराधियों, वारंटियों और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलभट्टा पुलिस ने 10 वर्षों से फरार चल रहे एक मफरूर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अभियुक्त वर्ष 2015 से पुलिस की गिरफ्त से बचता फिर रहा था और न्यायालय द्वारा उसे मफरूर घोषित किया गया था।

पुलिस के अनुसार थाना पुलभट्टा की टीम ने लगातार की जा रही तलाश और मुखबिर की सूचना के आधार पर हरजीत निवासी जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध एनबी फौजदारी वाद संख्या 51/73 वर्ष 2024 के तहत न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रहने और गिरफ्तारी से बचने के कारण उसे मफरूर घोषित किया गया था।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई को थाना पुलभट्टा के उपनिरीक्षक ओमप्रकाश नेगी, मुख्य आरक्षी चारु पंत, कांस्टेबल दीप लोहनी तथा एसओजी के कांस्टेबल भूपेंद्र आर्य ने अंजाम दिया।

error: Content is protected !!