उधमसिंह नगर

किच्छा में रविवार को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, यूपीसीएल ने जारी की सूचना

किच्छा। विद्युत वितरण खंड किच्छा के अंतर्गत 33/11 केवी उपसंस्थान लालपुर में एएएसी कंडक्टर बदलने का कार्य प्रस्तावित है। इसके चलते रविवार, 22 नवंबर को लालपुर और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 11 केवी लालपुर द्वितीय एवं तृतीय पोषक से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। इनमें लालपुर, खमरिया रोड, महराया रोड, एनएच-74, बाजार क्षेत्र, लालपुर तृतीय से पोषित औद्योगिक क्षेत्र, महाराजपुर और रमेशपुर शामिल हैं।

विभाग के अनुसार, रविवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रह सकती है। विभाग ने उपभोक्ताओं से कार्य में सहयोग करने और निर्धारित समय के अनुसार अपनी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से करने की अपील की है।

error: Content is protected !!