रुद्रपुर में 10 दिसंबर तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, यूपीसीएल ने जारी किया शटडाउन शेड्यूल
रुद्रपुर। शहर में विद्युत लाइनों के प्रतिस्थापन कार्य के चलते 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के विद्युत वितरण खंड रुद्रपुर के अधिशासी अभियंता कार्यालय की ओर से इस संबंध में विद्युत बाधित होने की सूचना जारी की गई है।
जारी सूचना के अनुसार, 33/11 केवी उपकेंद्र मटकोटा में विद्युत लाइनों को बदलने का कार्य प्रस्तावित है। इसके चलते उपकेंद्र से संचालित 11 केवी टाउन और 11 केवी स्ट्रीट लाइट फीडर की विद्युत आपूर्ति पूर्ण अथवा आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। इस दौरान सिविल लाइन, अंगद देव कॉम्प्लेक्स, डॉक्टर कॉलोनी और रविंद्रनगर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विभाग के अनुसार, 25 नवंबर से 10 दिसंबर 2026 तक सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की संभावना है। विभाग ने उपभोक्ताओं से कार्य के दौरान सहयोग करने और वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपील की है। साथ ही इन्वर्टर और जनरेटर का उपयोग करते समय उन्हें ग्रिड लाइन से अलग रखने की सलाह दी है, ताकि बैक फीडिंग के कारण किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
