उधमसिंह नगर

रुद्रपुर : ड्यूटी पर जा रही महिला से चाकू के बल पर लूट

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर जा रही एक महिला से चाकू की नोक पर मोबाइल लूट लिया गया। रुद्रपुर निवासी नीलेश ने बताया कि वह सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत हैं। गुरुवार वह करीब चार बजे वह रोज की तरह ड्यूटी के लिए घर से निकली थीं। रास्ते में दो युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने उनके साथ अभद्रता की और चाकू दिखाकर उनका मोबाइल फोन लूट लिया। महिला के शोर मचाने पर दोनों आरोपी भागने लगे।

पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश का पीछा कर उसे पकड़ भी लिया। इस दौरान उसने पास में खड़े कुछ युवकों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने सहयोग नहीं किया। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने महिला को धक्का दिया और अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया।

error: Content is protected !!