उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में सोमवार को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, यूपीसीएल ने जारी की सूचना

रुद्रपुर। विद्युत लाइनों के शिफ्टिंग कार्य के चलते सोमवार को शहर के कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के विद्युत वितरण खंड-द्वितीय की ओर से इस संबंध में विद्युत बाधित सूचना जारी की गई है।

जारी सूचना के अनुसार, 30 नवंबर 2026 (सोमवार) को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक 33/11 केवी उपसंस्थान नवोदय से जुड़े 11 केवी ट्रेनिंग सेंटर फीडर की बिजली आपूर्ति पूर्ण अथवा आंशिक रूप से बाधित रहेगी। इस दौरान एनएच-74 पर इलेक्ट्रिकल यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। इससे 11 केवी ट्रेनिंग सेंटर फीडर से जुड़े क्षेत्र और उनके समस्त विद्युत उपभोक्ता प्रभावित होंगे।

विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहने को देखते हुए आवश्यक तैयारियां पहले ही कर लें। विभाग ने बताया कि कार्य की जटिलता के कारण निर्धारित समय में कुछ परिवर्तन भी हो सकता है।

error: Content is protected !!