उधमसिंह नगर

रुद्रपुर : फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर युवक से मारपीट का आरोप

रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र की रमपुरा बस्ती में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर एक युवक से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है।

रमपुरा बस्ती निवासी दिनेश कोली ने बताया कि गुरुवार दोपहर दो युवक उनके घर पहुंचे। दोनों ने खुद को एक फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताते हुए बकाया किश्त जमा करने का दबाव बनाया।

दिनेश का कहना है कि उन्होंने किसी भी बैंक या फाइनेंस कंपनी से कोई ऋण नहीं लिया है। इसके बावजूद दोनों युवकों ने उनके साथ मारपीट की और परिवार के सदस्यों से भी अभद्रता की। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद दोनों युवक वहां से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित ने रुद्रपुर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!