उधमसिंह नगर

रुद्रपुर : पत्नी से चल रहे पारिवारिक विवाद से परेशान युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ

रूद्रपुर। पत्नी से पिछले करीब दो वर्ष से न्यायालय में चल रहे पारिवारिक वाद के कारण मानसिक रूप से परेशान होकर तीन बहनों के इकलौते भाई ने बुधवार को घर में विषाक्त पदार्थ का सेवन का मौत को गले लगा लिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार गदरपुर निवासी राजदीप दूध बेचने का काम करता था। बताया जाता है कि उसका किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद चल रहा था और पत्नी ने करीब दो वर्ष पूर्व राजदीप के खिलाफ परिवार न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया जाता है कि इस दौरान राजदीप ने पत्नी से कई बार सुलह समझौते की बात की परंतु वह मानने को तैयार नहीं हुई। जिस कारण राजदीप हमेशा मानसिक तनाव में रहता था।

बुधवार को राजदीप ने घर में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया। दोपहर में जब पुत्री ने घर आकर पिता को बेसुध अवस्था में देखा तो उसने शोर मचाया। शोर की आवाज सुनकर वहां कई लोग आ पहुंचे। राजदीप को उपचार के लिए तत्काल चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मृतक राजदीप तीन बहनों का इकलौता भाई था। पिता का पूर्व में निधन हो चुका है।

error: Content is protected !!