उधमसिंह नगर

रुद्रपुर : दफ्तर में घुसकर चोरों ने उड़ाए लाखों की नकदी

रुद्रपुर। शहर स्थित एक आर्किटेक्ट के दफ्तर से चोरों ने लाखों रुपये की नकदी चुरा ली। चोरों ने डुप्लीकेट चाबी से ताला खोला और नकदी लेकर भाग गए। दफ्तर के बगल में स्थित बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी में तीन लड़के अंदर जाते दिख रहे हैं। अंधेरा होने से चेहरे पहचान में नहीं आ सके हैं।

आर्किटेक्ट मो. आसिफ का आवास विकास में इंजीनियरिंग एंड डिजाइन मैनेजमेंट का दफ्तर है। सोमवार को वे अलीगढ़ गए थे। मंगलवार को जब उन्हें कार्यालय का ताला खुला होने की सूचना मिली। वे दफ्तर पहुंचे तो लैपटॉप व अन्य सामान बिखरा था। सोफे के स्टोरेज में थैले में रखे 1.40 लाख रुपये गायब थे। कार्यालय के पास एक घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज में सोमवार रात तीन लड़के दफ्तर में घुसते दिखाई दे रहे हैं।

error: Content is protected !!