उत्तराखंड

उत्तराखंड में बुधवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के आकस्मिक निधन पर प्रदेश सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। शासन के निर्देशों के क्रम में माध्यमिक शिक्षा एवं प्रारंभिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने प्रदेश के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार 19 मई से 21 मई 2026 तक प्रदेशभर में राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा तथा कोई भी शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के सम्मान में 20 मई 2026 को प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, शासकीय, अशासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

error: Content is protected !!