उत्तराखंड

उत्तराखंड : रील बनाने पर भाई ने टोका…तो 14 साल की बहन ने फंदे से लटककर दी जान, परिवार में कोहराम

रिपोर्ट : राजीव कालड़ा

उत्तराखंड में एक 14 वर्षीय किशोरी का शव मंगलवार देर रात फंदे से लटका मिला। परिजन उसे एसटीएच लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि रील बनाने और देर तक मोबाइल चलाने को लेकर किशोरी के भाई ने उसे टोका था। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

हल्द्वानी। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि किशोरी 8वीं की छात्रा थी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रील बनाती थी। शुरुआती जांच में सामने आया कि मंगलवार रात भी वह काफी देर तक मोबाइल चलाने में व्यस्त थी। इस पर उसके बड़े भाई ने उसे टोकते हुए डांट दिया था। कुछ देर बाद परिजनों ने किशोरी का शव कमरे में फंदे से लटका देखा। फंदे से उतारकर परिवार वाले तुरंत उसे एसटीएच लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर तुरंत पुलिस पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस के अनुसार किशोरी तीन भाइयों की इकलौती बहन थी। उसकी मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

error: Content is protected !!