किच्छा में दो ट्रकों की भिड़ंत, केबिन में फंसा चालक
किच्छा के पास एनएच-74 पर मंगलवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। किच्छा-रुद्रपुर रोड स्थित ग्राम शिमला कट के पास दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक ट्रक पलट गया, जबकि दूसरे ट्रक का चालक केबिन में फंस गया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर यातायात भी प्रभावित रहा।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना में पलटे ट्रक का चालक राजपाल घायल हो गया। वहीं दूसरे ट्रक का चालक रिफाकत केबिन में बुरी तरह फंस गया था। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और हाईवे एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
