उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप

रुद्रपुर में एक युवती ने मोहल्ले के ही युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने और अब अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। शहर की एक कॉलोनी निवासी युवती ने आरोप लगाया है कि मोहल्ले का ही एक युवक बैंक में नौकरी करता है, पिछले सात वर्षों से उसके साथ प्रेम संबंध में था। आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसकी अश्लील फोटो व वीडियो भी बना ली थी।

पीड़िता के अनुसार, अब आरोपी ने किसी अन्य युवती से विवाह तय कर लिया है। जब उसने विरोध किया तो सात अप्रैल की रात आरोपी उसके घर पहुंचा और शादी का भरोसा देकर उसके साथ जबरन संबंध बनाए। इसके बाद जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। अश्लील फोटो और वीडियो को सोसल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। एसएसआई केसी आर्या ने बताया कि युवती की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!