रुद्रपुर : फ्लाईओवर के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
रुद्रपुर। काशीपुर हाईवे स्थित फ्लाईओवर के नीचे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली रुद्रपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, शव के पास कोई दस्तावेज या सामान नहीं मिला, जिससे पहचान हो सके। प्रारंभिक जांच में मृतक नशे का आदी प्रतीत हो रहा है।
कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मौत का कारण अत्यधिक नशे का सेवन लग रहा है। मृतक की उम्र लगभग 42 वर्ष होगी। पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि होगी।
