उधमसिंह नगर

रुद्रपुर: दिहाड़ी मांगने पर मजदूर के बुजुर्ग पिता की बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीर

रुद्रपुर में दिहाड़ी के रुपये मांगने पर एक मजदूर के बुजुर्ग पिता के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि ठेकेदार और उसके परिजनों ने मजदूर के बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार संजय नगर खेड़ा निवासी एक महिला ने बताया कि उनके बेटे रोहित ने करीब डेढ़ माह पहले ठेकेदार भरत अधिकारी के यहां दिहाड़ी मजदूरी की थी, जिसके करीब दो हजार रुपये बकाया थे। कई बार मांगने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। बताया गया कि आठ अप्रैल की सुबह करीब साढ़े आठ बजे महिला के पति गणेश ठेकेदार के घर रुपये लेने पहुंचे।

इस दौरान ठेकेदार के बेटे सूरज ने पहले उन्हें धक्का देकर बाहर निकाल दिया। कुछ देर बाद भरत अधिकारी, सूरज और शिवम ने मिलकर गणेश को घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने उनका सिर बिजली के खंभे पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टरों के अनुसार घायल के कान का पर्दा फट गया है और सिर में भी गंभीर चोट आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!