उत्तराखंडउधमसिंह नगर

रुद्रपुर : नमाज पढ़ रहे बुजुर्ग से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर। नमाज पढ़ रहे बुजुर्ग को पीटने के आरोपी मंदिर प्रबंधक अरविंद शर्मा को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इससे पहले, सोमवार देर रात अरविंद शर्मा ने पंतनगर थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया था।

पुलिस के अनुसार, बीते मंगलवार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अटरिया मंदिर के प्रबंधक अरविंद शर्मा एक बुजुर्ग को पहले लात और फिर डंडे से मारते हुए दिखाई दे रहे थे। मामले में तहरीर के आधार पर अरविंद शर्मा समेत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के बाद पंतनगर थाना पुलिस आरोपी को बयान के लिए थाने बुला रही थी, लेकिन वह नहीं पहुंचा। सोमवार देर रात अरविंद शर्मा अपने सहयोगियों के साथ थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि मंगलवार को आरोपी को सिविल जज जूनियर डिवीजन रिजवान अंसारी की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में हल्द्वानी कारागार भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!