उत्तराखंडउधमसिंह नगर

डंपर की टक्कर से ऑटो डीलर गंभीर रूप से घायल

रुद्रपुर/गदरपुर। एनएच-74 पर जाफरपुर के पास बुधवार तड़के तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से कार सवार ऑटो डीलर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुमित रुद्रपुर से अपने घर जाफरपुर जा रहा था। सुबह करीब चार बजे अनियंत्रित डंपर ने अचानक उसकी कार को चपेट में ले लिया।

टक्कर में सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सूचना पर दिनेशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को कब्जे में लेकर चालक को थाने में बैठा लिया। समाचार लिखे जाने तक तहरीर न मिलने के कारण पुलिस कार्रवाई नहीं कर सकी। क्षेत्रवासियों ने भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर नाराजगी जताई है।

error: Content is protected !!