उधमसिंह नगर

रुद्रपुर : लूट के बाद दुकानदार को कुचलने की कोशिश, मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर में तीन युवकों ने एक दुकानदार को पीटकर उसका हाथ तोड़ दिया। आरोप है कि हमलावरों ने दुकान से सोने की चेन और 74 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उसे वाहन से कुचलने का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की है।

शिव गार्डन, फुलसुंगा निवासी सौरभ शर्मा ने अदालत को बताया कि 29 नवंबर 2025 को वह रात 11 बजे अपनी दुकान शिमला बहादुर से घर जा रहा था। इसी बीच सुच्चा अपने तीन साथियों के साथ आया और डंडा मारकर उसे स्कूटी से गिरा दिया। हॉकी, डंडों से पीटा और चाकू मारने की कोशिश की। हमलावरों ने उसका आईफोन भी छीन लिया। सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई। बाद में उसने अस्पताल में उपचार कराया।

इस मामले की शिकायत उन्होंने कोतवाली और पुलिस अधिकारियों से की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि अदालत के आदेश पर एक नामजद समेत तीन हमलावरों पर प्राथमिकी कर विवेचना शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!