उधमसिंह नगर

उधमसिंह नगर: एक व्यक्ति के नाम से बने दो मृत्यु प्रमाण पत्र, निरस्त

उधमसिंह नगर। नगर पंचायत दिनेशपुर में एक ही व्यक्ति के नाम पर दो अलग-अलग मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने का मामला सामने आया है। जांच के बाद दोनों प्रमाण पत्र निरस्त कर दिए गए।

जानकारी के अनुसार तापस नामक व्यक्ति ने अपने पिता कालीदास की मृत्यु तिथि 7 सितंबर 2024 दर्शाते हुए मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया। वहीं, उसी वार्ड के सजल ने अपने ताऊ कालीदास की मृत्यु तिथि 6 सितंबर 2024 दर्शाते हुए प्रमाण पत्र जारी कराया। हैरानी की बात यह है कि दोनों प्रमाण पत्र एक ही सीआरएस पोर्टल से जारी हुए।

मामले में धोखाधड़ी की आशंका और असली वारिस स्पष्ट न होने के कारण अधिशासी अधिकारी के आदेश पर दोनों प्रमाण पत्र निरस्त कर दिए गए।

error: Content is protected !!