उधमसिंह नगर

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने दिनेशपुर में अखंड महानाम संकीर्तन में की शिरकत

रूद्रपुर। दिनेशपुर के मोतीपुर नंबर एक स्थित गोविंद मंदिर श्रेवाश्रम में आयोजित अखंड महानाम संकीर्तन कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर कीर्तन श्रवण किया और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस धार्मिक आयोजन में विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने भक्ति रस की वर्षा कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में राधा रानी संप्रदाय, श्री श्री गोपाल संप्रदाय, राधा कृष्ण संप्रदाय, हरी गोपाल संप्रदाय एवं हरी चांद गुरु चांद संप्रदाय की मंडलियों ने भावपूर्ण कीर्तन प्रस्तुत किए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों ने उनका स्वागत कर अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारे को बल मिलता है। इससे युवा पीढ़ी को भी अपने संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम के आयोजन में कमेटी अध्यक्ष पवित्र ढाली, उपाध्यक्ष सुभाष साना, सचिव प्रमोद बोरा, उप सचिव संजय सरकार, कोषाध्यक्ष विनय ढाली, उप कोषाध्यक्ष सुजीत मंडल, पूर्व प्रधान मुकेश राणा, आदित्य गुरुजी, गगनदीप सिंह, नित्यानंद मंडल, ललित बिष्ट, सतनाम सिंह मक्कड़, नंद गोपाल, सुमंगल, आशीष मंडल, खोकन मंडल, गगन आदि का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

error: Content is protected !!