उधमसिंह नगर

कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

किच्छा। पुलभट्टा में 51 पाउच कच्ची शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ग्राम शहदौरा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति कंधे पर कट्टा ले जाता दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस ने उसे रोक लिया और उसकी तलाशी ली। पुलिस ने कट्टे से 51 पाउच कच्ची शराब के बरामद किए। आरोपी ने अपना नाम दरबारा निवासी सिरसा नहर बरा पुलभट्टा बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

error: Content is protected !!