उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में बुधवार को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, यूपीसीएल ने जारी की सूचना

रुद्रपुर। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने रुद्रपुर में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की है। विद्युत वितरण खंड-द्वितीय, रुद्रपुर के अंतर्गत 33/11 केवी उपस्थान नवोदय में NH-74 पर इलेक्ट्रिकल यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए शटडाउन प्रस्तावित किया गया है।

यूपीसीएल की ओर से जारी सूचना के अनुसार 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति पूर्ण अथवा आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

इस शटडाउन के चलते 33/11 केवी नवोदय उपस्थान से निकलने वाले संबंधित फीडरों से जुड़े उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की अपील की है।

यूपीसीएल की ओर से विद्युत आपूर्ति से संबंधित शटडाउन और बाधित आपूर्ति की सूचनाएं जारी की जाती हैं।

error: Content is protected !!