उधमसिंह नगर

उधमसिंह नगर में तीन निरीक्षकों के तबादले

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने ऊधमसिंह नगर जिले में तीन निरीक्षकों के तबादले किए हैं। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट को नानकमत्ता कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

नानकमत्ता के प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक को एसएसपी कार्यालय स्थानांतरित किया गया है। वहीं, रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश सिंह दानू को पुलिस लाइन भेजा गया है।

एसएसपी ने सभी अधिकारियों को तत्काल अपनी नवीन तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

error: Content is protected !!