उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में सोमवार को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, यूपीसीएल ने जारी की सूचना

रुद्रपुर। विद्युत वितरण खंड-द्वितीय रुद्रपुर के तहत आने वाले क्षेत्रों में सोमवार, 24 अगस्त को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) की ओर से जारी सूचना के अनुसार 33/11 केवी उपकेंद्र दानपुर और 33/11 केवी उपकेंद्र नवोदय से जुड़े सभी उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी।

यूपीसीएल के अनुसार दोनों उपकेंद्रों से संबंधित लाइनों के अनुरक्षण, उपकेंद्र के रखरखाव तथा पेड़ों की कटान-छंटाई के कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक शटडाउन प्रस्तावित है। इस दौरान विद्युत आपूर्ति पूर्ण या आंशिक रूप से बाधित रह सकती है।

विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लेने की अपील की है।

error: Content is protected !!