उधमसिंह नगर

किच्छा : अलग-अलग स्थानों से तमंचे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

किच्छा। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है। शुक्रवार रात्रि करीब साढ़े दस बजे एसआई बसंत प्रसाद पुलिस टीम के साथ आदित्य चौक पर गश्त कर रहे थे।

इस दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बुलट मोटर साइकिल से आशीर्वाद होटल के पास कुछ संदिग्ध सामान लेकर रोड किनारे खडा है। पुलिस ने मौके पर जाकर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम रोहित कश्यप बताया। पुलिस को आरोपी बाइक के कागजात भी नहीं दिखा पाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज की बाइक को सीज कर दिया।

वहीं शुक्रवार रात्रि करीब ग्यारह बजे एसआई जय प्रकाश चंद्र ने पुलिस टीम के साथ चीनी मिल गेट के निकट संदिग्ध को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम जितेंद्र कश्यप बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है।

error: Content is protected !!