रुद्रपुर में परिवहन विभाग की सघन चेकिंग: 10 वाहन सीज, 23 के चालान
रुद्रपुर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई की। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नवीन सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 23 वाहनों के चालान किए गए। गंभीर अनियमितताएं मिलने पर 10 वाहनों को सीज किया गया।
सीज किए गए वाहनों में पांच यात्री वाहन और पांच मालवाहक वाहन शामिल हैं। चेकिंग के दौरान क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और निर्धारित सीमा से अधिक माल ढोने के मामले भी सामने आए। ओवरलोडिंग के आरोप में चार यात्री वाहनों और तीन मालवाहक वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सवारी बैठाने और वाहनों में तय सीमा के भीतर माल परिवहन करने की अपील की है।
