उधमसिंह नगर

किच्छा: सूरजमल विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का धरना जारी

किच्छा। सूरजमल विश्वविद्यालय में INC (Indian Nursing Council) अप्रूवल की मांग को लेकर नर्सिंग छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को भी जारी रहा। छात्र 29 जुलाई से कॉलेज में INC की मान्यता दिलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं।

छात्रों का आरोप है कि कॉलेज को अभी तक INC का अप्रूवल नहीं मिला है, जिसके कारण उनके भविष्य को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। छात्रों का कहना है कि प्रवेश के समय कॉलेज प्रबंधन ने जल्द ही INC अप्रूवल मिलने का भरोसा दिलाया था, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।

छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन की ओर से उन्हें लगातार आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन उनकी मांग का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। इस मामले को लेकर विश्वविद्यालय प्रबंधन और छात्रों के बीच कई चरणों में वार्ता भी हो चुकी है।

हालांकि, वार्ता के बावजूद INC अप्रूवल को लेकर कोई ठोस समाधान नहीं निकलने पर छात्रों ने धरना जारी रखने का निर्णय लिया है। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

error: Content is protected !!