उधमसिंह नगर

नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, क्षेत्र में सनसनी

ऊधमसिंह नगर। काशीपुर के टांडा उज्जैन स्थित शुगर फैक्ट्री गेट के पास नाले में बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को नाले से बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों में भी सूचना भेजी जा रही है।

error: Content is protected !!