ऊधमसिंह नगर : स्मैक तस्करी में दो महिलाएं गिरफ्तार
ऊधमसिंह नगर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नानकमत्ता पुलिस ने 18 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 12.01 ग्राम अवैध स्मैक बरामद करने का दावा किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम कौंधाखेड़ा में चेकिंग के दौरान कृष्णा नाम की महिला को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 5.56 ग्राम स्मैक बरामद हुई। मामले में पुलिस ने एफआईआर संख्या 185/26 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया।
इसी क्रम में पुलिस ने प्रतापपुर नंबर-7 में कार्रवाई करते हुए संदीप नाम की महिला को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 6.45 ग्राम स्मैक बरामद होने का दावा किया गया है। पुलिस ने मामले में एफआईआर संख्या 188/26 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया।
पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
