उधमसिंह नगर

दिनेशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन प्रहार के तहत छह वारंटी गिरफ्तार

दिनेशपुर। ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा फरार और वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत दिनेशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीमों ने रात के समय अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश देकर लंबे समय से फरार चल रहे छह वारंटियों को गिरफ्तार किया।

एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देश पर जिलेभर में वांछित, फरार और पेशेवर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना दिनेशपुर पुलिस ने कई टीमों का गठन कर वारंटियों की तलाश शुरू की।

पुलिस टीमों ने संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए विश्वजीत, पुलीन, सुभाष, हृदयेश, विशाल और आरती को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी थे और वे गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे थे। सभी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

दिनेशपुर पुलिस का कहना है कि फरार और वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

error: Content is protected !!