उधमसिंह नगर

रुद्रपुर : 1 किलो से अधिक गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप निवासी एक युवक को पुलिस ने 1 किलो 46 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार रात एसआई जितेंद्र सिंह पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम नेताजी सुभाष कॉलोनी के पास पहुंची तो एक युवक पुलिसकर्मियों को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा कर उसे दबोच लिया।

सीओ सिटी विभव सैनी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुमित गाईन बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक पन्नी बरामद हुई, जिसमें 1 किलो 46 ग्राम गांजा मिला।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजे को अलग-अलग पुड़ियों में भरकर बेचता था। उसने गांजा तेल मिल और अटरिया वाली पुलिया के पास रहने वाले विपुल से लाने की बात भी बताई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गांजे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

error: Content is protected !!