उत्तर प्रदेशउत्तराखंडउधमसिंह नगर

संदिग्ध हालातों में महिला की मौत

रुद्रपुर। ग्राम डाम कालोनी बिलासपुर निवासी एक महिला की मंगलवार की रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

परिजनों के अनुसार ग्राम डाम कालोनी बिलासपुर निवासी रजनी का पति महावीर एक कम्पनी में वाईफाई के काम में लगा हुआ है। परिजनों ने बताया कि रजनी मंगलवार की रात्रि करीब 8 बजे घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान उसकी तबीयत अचानक से तेजी से बिगड़ गई और वह वहीं पर गिर गई। उसे उपचार के लिए बिलासपुर चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसकी हालत में सुधार न होने पर रूद्रपुर जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रजनी की अचानक हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

error: Content is protected !!