रुद्रपुर में सड़क किनारे पेड़ के नीचे मिला युवक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त
रुद्रपुर। काशीपुर मार्ग पर नवोदय विद्यालय से कुछ दूरी पर सोमवार को सड़क किनारे पेड़ के नीचे करीब 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क किनारे पेड़ के नीचे युवक का शव पड़ा दिखाई देने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में रुद्रपुर कोतवाली की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की जांच की और शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन देर शाम तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। प्रभारी सीओ अखिलेश कुमार ने कहा कि सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
