उधमसिंह नगर

उधमसिंह नगर: नशेड़ियों ने युवक से किया दुष्कर्म… वीडियो बनाई

नानकमत्ता। सिडकुल में काम करके घर लौट रहे युवक के साथ तीन नशेड़ियों ने मारपीट कर लूटपाट की। एक नशेड़ी ने चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया, जबकि दूसरे ने वीडियो बनाई। पीड़ित के शोर मचाने पर राहगीरों ने ग्रामीणों की मदद से दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

सिडकुल से काम करके घर लौट रहे युवक के साथ तीन नशेड़ियों ने मारपीट कर लूटपाट की। पीड़ित के साथ एक नशेड़ी ने चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया जबकि दूसरे साथी ने वीडियो बनाई। पीड़ित के शोर मचाने पर मार्ग से जा रहे राहगीर ने ग्रामीणों की मदद से दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा दिया। तीसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराकर तीनों नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पीड़ित युवक ने कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि बुधवार की शाम साढ़े आठ बजे वह सिडकुल से काम कर बाइक से घर वापस आ रहा था। मछली झाला से भराभड़िया मार्ग के गलावाग के समीप तीन युवकों ने उसे हाथ देकर रुकने का इशारा किया। उसके बाइक रोकते ही तीनों ने गाली गलौज कर पीटते हुए उससे लूटपाट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसके पर्स में रखे 10 हजार रुपये, एटीएम, पैन कार्ड आधार कार्ड आदि लूट लिए। मोबाइल फोन को बचाने के लिए उसे झाड़ियों की और फेंक दिया। जब उसने लूटपाट का विरोध किया तो एक ने चाकू की नोंक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका दूसरा साथी वीडियो बनाने लगा।

युवक के शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने ग्रामीणों की मदद से दीपक व मनोज को पकड़ लिया जबकि तीसरा आरोपी गोपी मौके से भाग गया। ग्रामीणों ने पकड़े दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया। कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

error: Content is protected !!