रुद्रपुर : चाइल्ड पोर्नोग्राफी शेयर करने के मामले में युवक पर मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर। एक युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी शेयर करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। रम्पुरा चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि 11 जून को एनसीआरबी पोर्टल के तहत टीप लाइन के जरिए जानकारी मिली कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी वीडियो को शेयर किया जा रहा है। यह जीके कुमार के मोबाइल और गोलू कुमार निवासी भदईपुरा की मेल आईडी से शेयर की जा रही हैं। यह 65 बी आईटी एक्ट का खुला उल्लंघन है। इस पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी गोलू के खिला ऐप पर पढ़ें दर्ज कर लिया है।
