नानकमत्ता : पुलिया पार करते समय पैर फिसलने से ग्रामीण की मौत
नानकमत्ता। राशन लेकर घर वापस लौट रहे एक ग्रामीण की पुलिया पार करते समय पानी में गिरने से डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम टुकड़ी निवासी कुलवंत सिंह बीती शाम राशन लेकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पुलिया पार करते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह जलभराव में गिर गए। पानी में डूबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में जलभराव और पुलिया मार्गों की स्थिति सुधारने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
