उत्तराखंडउधमसिंह नगर

जसपुर में 31 जुलाई तक अलग अलग क्षेत्रों में बिजली कटौती की सूचना जारी, जानिए कब कहां रहेगी बिजली आपूर्ति बंद

जसपुर। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के विद्युत वितरण खंड, जसपुर ने 33/11 केवी उपकेंद्रों से जुड़े विभिन्न फीडरों पर आवश्यक तकनीकी कार्य के चलते 19 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक अलग-अलग तिथियों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की है। यह कार्य एबीआई एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड द्वारा लाइनों के कंडक्टर बदलने के लिए किया जाएगा।

जारी सूचना के अनुसार, 33/11 केवी उपसंस्थान सरवरखेड़ा के सरवरखेड़ा फीडर, बसई फीडर और पूर्वी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में निर्धारित तिथियों पर सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। बसई फीडर पर 19, 22, 25, 28 और 31 जुलाई, पूर्वी फीडर पर 20, 23, 26 और 29 जुलाई तथा सरवरखेड़ा फीडर पर 21, 24, 27 और 30 जुलाई को शटडाउन रहेगा।

इसी प्रकार 33/11 केवी उपसंस्थान, पतरामपुर के हजीरो फीडर से जुड़े क्षेत्रों में 19, 21, 23, 25, 27, 29 और 31 जुलाई को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

वहीं जसपुर (नगर) उपकेंद्र के काशीपुर रोड फीडर से जुड़े क्षेत्रों में 20, 22, 24, 26, 28 और 30 जुलाई को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

यूपीसीएल ने उपभोक्ताओं से निर्धारित अवधि के दौरान आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था करने और विभाग के कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

error: Content is protected !!