उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में रविवार और सोमवार को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, यूपीसीएल ने जारी की सूचना

रुद्रपुर। उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के विद्युत वितरण उपखंड प्रथम, रुद्रपुर ने केबल बदलने के कार्य के चलते रविवार और सोमवार (19 एवं 20 जुलाई) को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार निर्धारित तिथियों पर अलग-अलग फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से निर्धारित समय तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

19 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक 11 केवी कलेक्ट्रेट फीडर से जुड़े कलेक्ट्रेट, जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, जिला अस्पताल, पुलिस लाइन, पीएसी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी अवधि में 33 केवी सेक्टर-7 फीडर से जुड़े ओमेक्स, एन्ड्यूरेंस, टीवीएस, बजाज, भवानी, पायलट, गुडवियर, दुर्गा फाइबर एवं अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

इसी दिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक 11 केवी बी0च0ई0एल0 फीडर से जुड़े बी0च0ई0एल0 कार्यालय, आंचल आहार, किच्छा बाईपास रोड तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

20 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक 11 केवी रामपुरा पोषक से जुड़े खेड़ा, खेड़ा न्यायालय परिसर, दरियानगर, राजा कॉलोनी, भूत बंगला, प्रीत विहार एवं आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

यूपीसीएल ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि बिजली बाधित रहने की अवधि के दौरान आवश्यक कार्यों की वैकल्पिक व्यवस्था पहले से कर लें। साथ ही इन्वर्टर एवं जनरेटर का उपयोग करते समय उन्हें मुख्य विद्युत लाइन से अलग रखकर ही संचालित करें, ताकि बैक फीडिंग के कारण किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

error: Content is protected !!